इंटरनेट डेस्क. आज के समय में ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी किसी ने की समस्या से परेशान है। बालों से जुड़ी समस्याओं में सबसे महत्वपूर्ण समस्या बालों का गिरना या झड़ने की है। यदि किसी व्यक्ति को हेयर फॉल की समस्या ज्यादा मात्रा में हो रही है तो उसे सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि समय रहते इस समस्या का समाधान न किया जाए तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो सकता है। इस समस्या के होने के पीछे कई कारण होते हैं जिसमें हार्मोन प्रॉब्लम गया बिगड़ा लाइफस्टाइल और खराब खाने पीने की आदत मुख्य है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपके बाल रूखे और बेजान होकर झड़ने लगते हैं। आपकी सेहत और बालों पर गलत खान पान का बुरा प्रभाव पड़ता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन आपके बालों के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए जानते है विस्तार से -

* ज्यादा मात्रा में फिश का इस्तेमाल करने से बचे :

ज्यादातर लोग स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में फिश सेवन शामिल करते हैं। फिश का सेवन करने से हमारे शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसा पोषक तत्व मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जिन लोगों को हेयर फॉल की समस्या रहती है उन लोगों को इसके सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि वर्तमान समय में मछलियों में पारा ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है इसके कारण हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ती है।

* जंक फूड्स के सेवन से बचें :

हेयर फॉल की समस्या से राहत पाने के लिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। जंक फूड का स्वाद भले ही अच्छा होता है लेकिन जंक फूड का सेवन करने की आदत आपको कई तरह की बीमारियों से ग्रसित कर सकती है। जंक फ़ूड में सैचुरेटेड और अजीनोमोटो जैसे फैट पाए जाते है। जो हमारी त्वचा बाल और सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। जंक फूड का नियमित रूप से सेवन करने से हमारे शरीर में बायोटिन की कमी होने लगती है जिसके कारण शरीर में ब्लड सरकुलेशन कम होने लगता है और हेयर फॉल की समस्या बढ़ने लगती है।

* हाई शुगर का सेवन करने से बचे :

ज्यादा मात्रा में मीठे का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार यदि ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन किया जाए तो यह गंजेपन की समस्या का कारण भी बन सकता है क्योंकि ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो जाती है और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। हेयर फॉल की समस्या से बचे रहने के लिए हाई शुगर वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

Related News