इंटरनेट डेस्क। फिटकरी भी हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी है। अगर आप लंबे और घने बाल की चाहत रखते हैं तो आज ही अपने बालों पर फिटकरी का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। पंसारी की दुकान पर बेहद सस्ती और आसानी से मिलने वाली फिटकारी आपके बालों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। आज हम आपको इसका उपयोग करने से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

फिटकरी में पोटेशियम और सोडियम मिलते हैं। इसी कारण इसका उपयेाग करने से बालों की ग्रोथ होती है। अगर आपके भी बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब आप इस पाउडर को एक बर्तन में डालकर इसमें नारियल के तेल मिलाकर बालों पर लगा लें। इससे बाल झडऩे की परेशानी दूर हो जाएगी।

सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए फिटकरी के पाउडर में कलौंजी तेल में मिलाकर इससे स्कैल्प पर मसाज कर लें। इससे आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

PC: herzindagi, freepik

PC: नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News