इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक लाड़ली बहना योजना भी एक है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना को लेकर अब बड़ी खबर आई है।

प्रदेश में एक फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1250 कर दिया गया। इससे प्रदेश की करीब 1.33 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है। भाजपा की ओर से प्रदेश में शिवराज सिंह की जगह मोहन यादव को सीएम बनाए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि लाड़ली बहना योजना को बंद किया जा सकता है।

योजना को लेकर एक कथित आदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान कर दिया कि जो लाभकारी योजनाएं पहले से चल रही हैं, वे आगे भी चलती रहेंगी।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News