इंटरनेट डेस्क। अगर आपको शादी करने पर दस लाख रुपए मिल जाए तो बात ही क्या है। आज हम आपको बता दें कि देश के एक राज्य में शादी करने पर राज्य सरकार की ओर से दस लाख रुपए दिए जाते हैं। अगर आप इंटरकास्ट मैरिज करते हैं तो ही आपको ये 10 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर दिए जाएंगे।

राजस्थान सरकार की तरफ से इंटरकास्ट यानी अंतरजातीय विवाह करने पर विवाहित जोड़े को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि जोड़े को दी जाती है।

इंटरकास्ट मैरिज को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत पहले पांच लाख रुपए दिए जाते थे. जिसे बाद में बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जा चुका है। इस येाजना की शर्त ये है कि लडक़ा या लडक़ी दोनों में से एक राजस्थान का दलित समुदाय से होना चाहिए। कपल्स की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

PC: herzindagi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News