आज से फाल्गुन मास शुरू हो गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस पूर्णिमा के बाद से भगवान की पूजा - अर्चना का एक विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि इन दिनों में भगवान को प्रसन्न करने के लिए दीपक की रोशनी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस पूर्णिमा तिथि से ही रात में देवी - देवताओं का वास होता है, उनके के स्वागत के लिए घर में पांच जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस मोके पर आज हम आपको बता रहे है कि इस पूजा के विशेष महत्व और किन जगहों पर घर में दीपक जलाना शुभ माना जाता है ......


- सुबह जल्दी उठ कर भगवान को सूर्य नमस्कार करना और शाम को घर में पूजा करनी चाहिए। इससे देवी - देवता हमारे घर की ओर आकर्षित होते है और इससे घर के कई दोष भी दूर हो सकते है।

- रोजाना सूर्यास्त के बाद घर पर मौजूद तुलसी की भी पूजा करनी चाहिए उस के पास एक दीपक नियमित रूप से जलाना चाहिए । ये घर के आसपास की नकारात्मकता को दूर करता है।

- आज से कहा जाता है कि शाम को पूजा करने के बाद तुलसी के पास दीपक जलाने से देवी - देवता प्रसन्न होते है। इसके चारों और परिक्रमा करके ये एक मंत्र बोलें ;
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरै,
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।


Related News