कई लोगों ने घूमने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। बारिश के मौसम में लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं जहां बाढ़, भूस्खलन या मौसम से जुड़े अन्य खतरे न हों। बता दे की, बारिश में घूमने के लिए राजस्थान एक बेहतरीन जगह है और हमें यकीन है कि यहां के कई टूरिस्ट प्लेस आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

जालोर - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, स्वर्ण जयंती पर्वत की तलहटी में स्थित जालोर को 'ग्रेनाइट और भव्यता का शहर' कहा जाता है। मानसून के मौसम में शहर की अरावली पर्वतमाला मनमोहक लगती है। यहां की पहाड़ियों और हरियाली से भरा यह शहर अपने ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर है। जिसके साथ ही आपको यहां घूमने के लिए जालोर किला, आर्टिलरी, सुंधा माता मंदिर, मलिक शाह की मस्जिद, सिरी मंदिर समेत कई जगहें मिल सकती हैं।

माउंट आबू - माउंट आबू राजस्थान के पर्यटन स्थल में शामिल है। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है जो पर्यटकों के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। यह डेस्टिनेशन बारिश में बेस्ट है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अपने नीले पानी और स्वच्छ वातावरण के साथ, नक्की झील मानसून में बेहद रोमांटिक लगती है। माउंट आबू में नक्की झील, गुरु शिखर, टॉड रॉक व्यू पॉइंट, माउंट आबू सैंक्चुअरी, दिलवाड़ा जैन मंदिर समेत कई बेहतरीन जगहें हैं।

उदयपुर - बता दे की, बारिश के मौसम में घूमने के लिए उदयपुर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां फतेह सागर झील के आकर्षक नजारों और बारिश में भीगने के साथ ही प्रकृति की खूबसूरती देखते ही बनती है। जिसके साथ ही शहर में घूमने के लिए कई जगह हैं, जिनमें उदयपुर सिटी पैलेस, लेक पैलेस, जग मंदिर, मानसून पैलेस, फतेह सागर झील, पिछोला झील शामिल हैं।

पुष्कर - राजस्थान के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक सुंदर शहर पुष्कर है। बारिश के मौसम में यहां का मौसम सुहाना हो जाता है। जिसके अलावा इस शहर में आप सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में पुष्कर झील, भगवान ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर शामिल हैं।

झालावाड़ - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित झालावाड़ शहर वनस्पतियों और जीवों से भरा एक जीवंत स्थान है। यहां का झालावाड़ का हरा-भरा परिदृश्य लाल चट्टानों से घिरा हुआ है, जो बारिश से धुलने के बाद शानदार दिखता है। नारंगी के बाग और लाल खसखस ​​के खेत इसे राजस्थान के मनोरम मानसून स्थलों में से एक बनाते हैं। यहां आप झालावाड़ किला, गागरोन किला, कोलवी गुफाएं, चंद्रभागा मंदिर, झालरापाटन, द्वारकाधीश मंदिर, हर्बल गार्डन के दर्शन कर सकते हैं।

Related News