इनटरनेट डेस्क। सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह त्यौहार एक ख़ास महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु के व्रत रखती है और माँ गौरी की पूजा करती है। इस दिन पुरुष भी अपनी पत्नियों के लिए उपहार लेकर आते है। अगर ये उपहार राशि के अनुसार दिया जाए तो शुभ माना जाता है। आप इस हरियाली तीज अपनी पत्नी को राशि के अनुसार ये तोहफे दे सकते है -

मेष - मेष राशि के जातक हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को परफ्यूम या ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते है।

वृषभ - वृषभ राशि के पुरुषों के लिए अपनी पत्नी को हरियाली तीज पर हरी चूड़ियां तोहफे में देना शुभ रहेगा।

मिथुन - मिथुन राशि के जातक हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को श्रृंगार की वस्तुएँ गिफ्ट कर सकते है।

कर्क - कर्क राशि के पुरुषों के लिए तीज पर अपनी पत्नी को मोबाइल या लैपटॉप जैसी चीज़ें देना सही रहेगा।

सिंह - सिंह राशि के लोगों के लिए हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को लाल रंग की साडी उपहार में देना शुभ रहेगा।

कन्या - हरियाली तीज पर कन्या राशि के जातकों को अपनी पत्नी को गोल्ड की ज्वेलरी उपहार में देनी चाहिए।

तुला - इस राशि के पुरुषों के लिए हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को हरे रंग के कपड़ें उपहार में देने चाहिए।

वृश्चिक - आप हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को पेंटिंग गिफ्ट कर सकते है।

धनु - धनु राशि के जातकों को इस हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को गुलाबी रंग की चूड़ियां और कपड़ें करने चाहिए।

मकर - हरियाली तीज पर मकर राशि के पुरुष अपनी पत्नी को पायल उपहार में दे सकते है।

कुंभ - कुंभ राशि के जातक हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को गिफ्ट में अंगूठी दे सकते है।

मीन - मीन राशि के जातकों को हरियाली तीज पर अपनी पत्नी को चांदी का सिक्का गिफ्ट में देना चाहिए।

Related News