ट्रिप पर जाने का हर किसी का मन होता है क्योंकि हर किसी को अलग-अलग जगहों पर फोटो क्लिक करवाने का शौक होता है। वॉकिंग के साथ फोटो क्लिक करने का अपना ही मजा होता है, खासकर सेल्फी क्लिक करने का क्रेज भी ज्यादातर लोगों का ही क्रेज होता है। बता दे की, सेल्फी के बिना आपकी हर यात्रा अधूरी लगती है, बेहतरीन सेल्फी क्लिक करने के लिए क्वालिटी कैमरा फोन के साथ बेहतरीन लोकेशन का होना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जाकर सेल्फी ले सकते हैं।

माणा, उत्तराखंड - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, भारत का अंतिम गाँव, माना यह स्थान भारत-तिब्बत सीमा से केवल 26 किमी दूर है। यह सबसे रोमांचक जगहों में से एक है जहाँ आप जा सकते हैं। यहां एक सेल्फी का मतलब है कि आपने दूर-दूर तक यात्रा की है और सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट बटोरने के लिए एक अच्छा सेल्फी डेस्टिनेशन भी है।

ताजमहल, आगरा - बता दे की, एक बार ताजमहल का हर कोई दीदार करना चाहता है। लोग यहां सेल्फी लेना पसंद करते हैं। यहां सफेद चमचमाते महल के आसपास की खूबसूरत लोकेशन में तस्वीरें अच्छी आती हैं। इसलिए जब आप जाएं और फोटो लें।

पैंगोंग झील, लद्दाख- पैंगोंग झील की खूबसूरती का अंदाजा वहां जाकर ही लगाया जा सकता है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित यह झील भारत में लद्दाख से लेकर पश्चिमी तिब्बत तक फैली हुई है। झील अपने साफ पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां सेल्फी लेने में मजा आएगा।

जोधपुर, राजस्थान- बता दे की, दुनिया भर के पर्यटकों के लिए खूबसूरत ब्लू सिटी हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। आप मेहरानगढ़ किले के साथ पूरे नीले शहर के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यह देश का सबसे बड़ा किला है। आप यहां जरूर जाएं और सेल्फी लें।

Related News