इंटरनेट डेस्क। सावन के महीने में पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह त्यौहार एक ख़ास महत्व रखता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी आयु की कामना करती यही वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते है। इस दिन भाई अपनी बहन के लिए उपहार भी लेकर आते है। अगर ये उपहार राशि के अनुसार दिया जाए तो शुभ माना जाता है। आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को राशि के अनुसार ये गिफ्ट दे सकते है -

मेष - मेष राशि के जातक इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट में ज्वेलरी जैसे नेकलेस या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दे सकते है।

वृषभ - इस राशि के जातक अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर कपड़ें या कॉफ़ी मग गिफ्ट के तौर पर दे सकते है।

मिथुन - आपके लिए इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट में ब्रेसलेट या कपड़ें देना शुभ रहेगा।

कर्क - आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को परफ्यूम या ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते है।

सिंह - आपके लिए इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट में बैग या श्रृंगार का सामान देना शुभ रहेगा।

कन्या - कन्या राशि के जातक इस साल रक्षाबंधन पर अपनी बहन को सैंडल या किताबें गिफ्ट कर सकते है।

तुला - इस राशि के जातक अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर ज्वेलरी जैसे ईयररिंग या डायरी गिफ्ट दे सकते है।

वृश्चिक - आपके लिए इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट में मोबाइल या लैपटॉप जैसी चीज़ें देना सही रहेगा।

धनु - आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट में उसकी पसंदीदा चॉकलेट और कॉफ़ी मग जैसी चीज़ें दे सकते है।

मकर - आपके लिए इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट में घड़ी देना सही रहेगा।

कुंभ - आप अपनी बहन को इस रक्षाबंधन पर कपड़ें या परफ्यूम गिफ्ट कर सकते है।

मीन - इस रक्षाबंधन पर आपके लिए अपनी बहन को ज्वेलरी जैसे नेकलेस या ईयररिंग्स देना शुभ रहेगा।

Related News