कुछ लोगों की आदत होती है कि चीजें खराब होने पर भी उसे फेंक कर इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इसका आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ऐसे बर्तनों में दूसरों को खाने और खिलाने से घर में अकारण परेशानी बढ़ जाती है। साथ ही कर्ज लेने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए घर में कभी भी टूटे या फटे बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में टूटे पलंग या टूटी चारपाई का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही कर्ज और अन्य तरह की समस्याओं से बचने के लिएआप घर की उत्तर दिशा में अष्टकोण यानि अष्टकोणीय दर्पण लगाएं। इस तरह का शीशा घर में लगाने से कई शुभ फल मिलते हैं।

इसके अलावा कभी जूते चप्पल को घर में फैला कर नहीं रखना चाहिए। इन्हे घर में व्यवस्तिथ रूप से रखना चाहिए। अगर हम जूते चप्पल को फैला कर रखते हैं तो इसका गलत प्रभाव पड़ता है और नकारात्मकता आती है और लक्ष्मी भी नाराज होती है।

Related News