वैसे तो हर लड़की सौभाग्यशाली और लक्ष्मी का रूप होती हैं, लेकिन समुद्रशास्त्र में शरीर पर कुछ खास निशानों वाली लड़कियों को भाग्यशाली माना गया है। वैसे समुद्रशास्त्र के अनुसार मनुष्य के सरीर की बनावट और शारीरिक निशानियां कहीं ना कहीं आपके भविष्य और आपके स्वभाव के बारे में बताता है। चलिए आज हम आपको लड़कियों के कुछ शारीरिक निशानियां बताते हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि वो आपके और परिवार वालों के लिए लकी हैं।

माथे पर तिल: जिस महिला के माथे के बीचो-बीच तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। साथ ही ऐसी महिलाओं से शादी करने वाले पुरूष भी जिंदगीभर खुश रहते हैं। ऐसी महिलाएं घर में हमेशा सुख और शांति को कायम रखती है।

नाभि के नीचे तिल : समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाभि के नीचे तिल होता है वह घर परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। साथ ही महिलाओं की नाभि के नीचे तिल होना सुख, संपन्नता का प्रतीक है।

नाक पर तिल भाग्य की निशानी : जिन लड़कियों के नाक के आसपास तिल होता है, वो सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती है। ये तिल का निशान धन सम्पन्न जीवन की निशानी माना जाता हैं।

Related News