दोस्तों, हर मां-बाप का यह सपना होता है कि वह अपनी जवान बेटी की शादी किसी आत्मनिर्भर, सुंदर, सुशील लड़के से कर दें। चूंकि आजकल लड़कियां भी आत्मनिर्भर हो चुकी हैं, ऐसे में वह शादी करने की जल्दबाजी में नहीं रहती हैं। जब इनकी शादी करने की बात आती है, तो वे कोई ना कोई बहाना बनाती हैं। तो देर किस बात की आइए जानें, शादी टालने के लिए लड़कियां आखिर कौन से बहाने बनाती हैं।

- लड़कियों से जब भी उनकी शादी की बात की जाती है तब अधिकांश लड़कियां कहती हैं कि वह अभी अपने करियर या फिर पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं।

- कुछ लड़कियां तो अपने माता-पिता सीधे ही बोल देती हैं कि वह अभी शादी ही नहीं करना चाहती। कुछ लड़कियां यह भी बहाना बनाती हैं कि मुझे लड़कों में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

- कुछ लड़कियां शादी से बचने के लिए यह भी बहाना बनाती हैं कि मैं विदेश जाना चाहती हूं, इसके बाद ही शादी के बारे में कुछ सोचूंगी।

- शादी से बचने के लिए कुछ लड़कियां कहती हैं कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता। इसलिए पहले उन्हें कुकिंग सीखने दें।

- अगर लड़कियां किसी के साथ रिलेशनशिप में रहती हैं, तो वह शादी की बात पर कुछ भी बहाना बना देती हैं।

- कई लड़कियां शादी से बचने के लिए लड़के को ही रिजेक्ट कर देती हैं। कहती हैं कि यह उनके सपनों का राजकुमार नहीं है।

- शादी से बचने के लिए कई लड़कियां यह कहती हैं कि पहले वह आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।

Related News