भारत के बिजनेस टायकून गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक संपत्ति के मामले में चीन को झोंग शानशान को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है। अडाणी समूह के कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ माह में जबरदस्त तेजी से उनकी कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है। वह ब्लूमबर्ग की इस लिस्ट में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं।

Bloomberg Billionaire Index के अनुसार अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, अंबानी की कुल संपत्ति 76.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

Adani Enterprises, Adani Green, Adani Gas और Adani Transmission के शेयरों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में Adani Total Gas ने 1156%, Adani Enterprises ने 821प्रतिशत और Adani Transmission ने तकरीबन 500 फीसद का रिटर्न दिया है। इसी तरह Adani Green Energy और Adani Power के शेयरों में भी काफी उछाल देखने को मिला है।

Amazon के जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग की लिस्ट में पहले स्थान पर अभी भी बन हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर आंकी गई है। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 159 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सेकंड पोजीशन पर हैं। अमेरिका के ही एलन मस्क की इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Related News