गरुड़ पुराण में कई चीजों के बारे में उल्लेख किया गया है जो हमारी जिंदगी से जुड़ी है। गरुड़ पुराण में जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों का उल्लेख किया गया है। यदि व्यक्ति इन नीतियों को समझकर इनका पालन करे तो कई समस्याओं को आसानी से सुलझा सकता है। गरुड़ पुराण में जीवन के संकट को दूर करने की भी नीतियों के बारे में बताया गया है। इस से कई परेशानियां दूर हो सकती है।

1. रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर रात में दही का सेवन किया जाए तो वो निश्चित तौर पर बीमार होगा क्योंकि दही ठंडी प्रकृति का होता है। उस व्यक्ति को कफ संबन्धी विकार भी हो सकता है। इसे रात में ​पचने में भी समस्या आती है।

2. किसी के शव के दाह संस्कार में जाने पर वहां देर तक ना रुकें।यदि मृत व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित होकर मरा है, तो उसके शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। ये दाह संस्कार के समय हवा के संपर्क में आ कर आपके शरीर में भी प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा भी श्मशान में न जाने कितने शव जलाए जाते हैं, इसलिए आपको इस धुंए से बचना चाहिए।

3. गरुड़ पुराण में हर एक काम के लिए समय बताया गया है। आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप ताजी हवा में सांस लेते हैं और इससे आपके फेफड़े स्वस्थ होते हैं। आपके पास व्यायाम का भी समय होता है। देर तक सोने से बचना चाहिए। इस से कई बीमारियां हो सकती है।

Related News