गरुड़ पुराण में किसी व्यक्ति के अंतिम समय और मृत्यु के बाद के बारे में तो वर्णन किया ही गया है। साथ ही कई ऐसी सीख भी दी गई है जो लोगों को जीवन पर सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। यहां आज हम आपको बताएंगे ऐसी तीन चीजों के बारे में जो आपको मृत्यु के द्वार तक ले जा सकती हैं।

1- नौकर : घर में नौकर कई लोगों के होते हैं और ये जीवन के कई कामों को आसान बना देते हैं लेकिन ये धीरे-धीरे आपसे और आपके घर से जुड़े भेदों को भी जान जाते हैं। ऐसे में यदि आपसे अनबन हो जाए या कुछ ऐसा हो जाए तो ये घर के भेद बाहर जा कर खोल सकते है। इस से आपको मानसिक रूप से भी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपका नौकर बहस करने वाला हो, तो उससे ज्यादा भिड़ें नहीं।


2- मित्र : अगर आपको जीवन में सच्चा दोस्त मिले तो आपके जीवन के कई कामों को आसान बना सकता है लेकिन मित्र अगर झूठा हो तो वो आपको बर्बाद भी कर सकता है। ऐसा मित्र आपको मृत्यु के करीब पहुंचा सकता है, इसलिए ऐसे मित्रों से हमेशा सावधान रहें।

3- सांप : अगर आपके घर में कहीं सांप है, तो उसे फौरन बाहर निकाल दे। अगर धोखे से भी आपने उस पर पैर रख दिया या उसे छेड़ दिया तो वो बगैर काटे नहीं मानेगा। इसलिए वो भी आपको मौत के द्वार तक ले जा सकता है।

Related News