सनातन धर्म से ही दान का विशेष महत्व बताया गया है इस से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे ग्रह दोष भी दूर होते हैं। इस से व्यक्ति को उन पाप से भी मुक्ति मिल जाती है जो उसने जाने अनजाने में किए हैं। तो आइए जानते हैं जीवन से जुड़े वो दान जो महादान कहलाते हैं और जिन्‍हें करने पर आपका हमेशा होता है कल्याण।

गाय का दान
शास्त्रों में गाय के दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। गोदान करने वाला व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है।

विद्या का दान
विधा दान भी महादान है। यदि आप असमर्थ व्यक्ति को पढ़ाते हैं या उसकी शिक्षा का इंतजाम खुद करते हैं तो पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से आप पर हमेशा माता सरस्वती समेत तमाम देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी।

भूमि दान
अगर आप किसी शुभ काम के लिए या फिर किसी जरूरतमंद को भूमि दान करते हैं तो आपको अनंत गुणा पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

दीपदान
दीप दान का भी काफी अधिक महत्व है। यह दान विद्या दान की तरह पुण्यदायी है। भगवान शिव को दीपदान करके भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं।

Related News