लाइफस्टाइल डेस्क। लहसुन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। आज हम आप का लहसुन का पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है, जिसकी सहायता से आप घर पर सेहतमंद और लजीज लहसुन का पराठा बना कर खा सकते हैं। दोस्तों घर पर लहसुन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन, दही, पानी और देसी घी को मिलाकर पराठे का मसाला तैयार कर ले। अब मैदे में स्वाद अनुसार नमक और लहसुन वाला मिश्रण व पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। अब इस तैयार आटे को गोल आकार में बेलकर तवे हल्का घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। इसी तरह पूरे आटे से पराठे बना कर अचार के साथ गर्मागर्म परोसें।

Related News