कोविड महामारी का मूलमंत्र इम्यूनिटी बूस्टर बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खुद की रसोई ऐसी सामग्री से भरी हुई है जो मौसमी समस्याओं का इलाज कर इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आज हम आपको एक और जबरदस्त घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जो है लहसुन वाला दूध। सुनने में अजीब लगा न। लेकिन लाभकारी बताया गया है।

लहसुन का दूध जो एंटी इन्फ्लामेंट्री कंपाउंड्स से भरपूर होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लाभकारी है। इसका सेवन कर ब्रेस्टमिल्क की सप्लाई को बूस्ट कर सकती हैं।

वायरस बीमारियों से बचाव के लिए लहसुन का दूध बहुत फायदेमंद होता है और इससे हमारा इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त रहता है। रात को सोने से पहले गारलिक मिल्क पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Related News