हर साल भारत में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी भादो मास की अनंत चतुर्थी से शुरू होता है और 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस बार गणेश 10 सितंबर को विराजमान होंगे और 19 सितंबर को उन्हें विदाई दी जाएगी।

दस दिनों तक ये त्यौहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि- विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधि- विधान से बप्पा की पूजा करने से घर में रिद्धि-सिद्धि और सुख- समृद्धि आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणेश चतुर्थी को आपको भगवान गणेश को किन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

मोदक – गणेश जी को मोदक बेहद ही ज्यादा पसंद है इसलिए उन्हें तरह तरह के लड्डुओं का भोग लगाया जाता हैं। इस के अलावा भगवान गणेश को पीले रंग की मिठाई या फिर घी में बने पकवान का भी भोग लिया जाएगा।

दूर्वा घास – भगवान गणेश को भी दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए। दूर्वाके उपरी हिस्से में तीन या पांच पत्तियां अर्पित करने से वे सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

सिंदूर – भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इस से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।

खीर – पौराणिक कथाओं की मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश के साथ भगवान शिव को भी खीर बेहद पसंद है। इसलिए पूजा में खीर का भोग भी लगाना चाहिए।

Related News