पौराणिक कहानियों में कई ऐसे देवताओं का जिक्र मिलता है जिन्हें किसी ना किसी वजह से स्त्री का रुप धारण करना पड़ा था। कहा जाता है कि सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु, सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा, रामभक्त हनुमान, देवराज इंद्र और अर्जुन को स्त्री रुप धारण करना पड़ा था,लेकिन ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सर्वप्रथम पूजनीय भगवान गणेश को भी एक बार स्त्री रुप धारण करना पड़ा था।

देवों के देव महादेव और माता पार्वती के पुत्र गणेशजी के स्त्री रुप का वर्णन पुराणों में भी किया गया है, विनायक गणेश के इस स्त्री रुप को विनायकी के नाम से जाना जाता है।

धर्मोत्तर पुराण में गणेशजी का स्त्री रुप विनायकी का वर्णन किया गया है इसके अलावा वन दुर्गा उपनिषद में भी गणेश जी के स्त्री रूप का उल्लेख मिलता है, जिसे गणेश्वरी का नाम दिया गया है।

Related News