हम सभी अपने स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको चंदन की खूबियों के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं। ये आपकी एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। चंदन में कई औषधीय गुण होते हैं जो कील मुहांसों के साथ साथ स्किन टैनिंग और एजिंग की समस्याओं का भी समाधान कर सकता है।

स्किन रैशेज से बचाए
चंदन आपको स्किन रैशेज, एलर्जी से दूर रखने में मदद कर सकता है। ये चेहरे के ओपन पोर्स को भी कम करता है। चंदन पाउडर में आप थोड़ा सा दूध, शहद, नींबू का रस मिला कर अपने लिए फेसपैक बना सकते हैं।

पिम्पल्स से मिलेगा छुटकारा
पिंपल्स को दूर रखने में भी चंदन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिये आपको इसमें हल्दी और थोड़ा पानी मिलाना है। इसके बाद इसे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स पर लगाएं। इसे फेस पर रात भर के लिए लगे रहने दें और अगली सुबह आपको इसे हल्के गुन-गुने पानी से धो लें।

टैनिंग करे दूर


चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटा सकता है। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इस सनबर्न को दूर कर चेहरे को ग्लोइंग बनाएगा।

डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए
अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान रहते हैं तो भी चंदन आपके बेहद काम का साबित हो सकता है। आप 1 टेबल स्पून चंदन के पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस से आपको आँखों के निचले हिस्से की मालिश करनी है। इसके रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

Related News