हम सभी अपने स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको चंदन की खूबियों के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं। ये आपकी एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। ये टैनिंग और एजिंग को भी दूर कर सकता है।

स्किन रैशेज से बचाए
चंदन आपको स्किन रैशेज, एलर्जी से दूर रखने में मदद कर सकता है। ये फेस के ओपन पोर्स को भी बंद कर सकता है। चंदन पाउडर में आप थोड़ा सा दूध, शहद, नींबू का रस मिला कर अपने लिए फेसपैक बना सकते हैं।

पिम्पल्स से मिलेगा छुटकारा
पिंपल्स को दूर रखने में भी चंदन मददगार है। आपको इसमें हल्दी और थोड़ा पानी मिलाना है। इसके बाद इसे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स पर लगाएं। इसे फेस पर रात भर के लिए लगे रहने दें और अगली सुबह आपको इसे हल्के गुन-गुने पानी से धो लें।

टैनिंग करे दूर

चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटा सकता है। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इस सनबर्न को दूर कर चेहरे को ग्लोइंग बनाएगा।

डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए
डार्क सर्कल की समस्या का समाधान भी चंदन कर सकता है। आप 1 टेबल स्पून चंदन के पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस से आपको आँखों के निचले हिस्से की मालिश करनी है। रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Related News