शुक्रवार के दिन जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके लिए संसार में कुछ भी अप्राप्य नहीं है। वे मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। इनकी अनुपस्थिति में घर कलह, झगड़ों, निराशा आदि से भर जाता है। आज हम आपको शुक्रवार को किए जाने वाले कुछ ऐसे गुप्त उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अगर करते हैं तो आपको कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भी लाभ होता है। शुक्रवार के दिन व्रत करने से माता संतोषी की भी कृपा प्राप्त होती है।

सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल का फूल चढ़ाएं।घर से काम पर निकलते समय थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें।

अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।



नॉर्थ ईस्ट में गाय के घी का दीप जलाएं. दीप में लाल रंग धागा रखें। इसी के साथ गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु का दान ज्यादा शुभ होता है।

घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है।

Related News