बच्चों के लिए जब नाश्ता बनाते हैं तो रोजाना ये सोच कर परेशान रहते हैं कि आज आखिर क्या बनाया जाए। जिसे खा कर वे खुश भी रहें और हेल्दी भी हो। ऐसे में आज हम आपके लिए फ्रेंच टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह कम मेहनत के साथ झटपट तैयार हो जाता हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

अंडे - 2
नमक - स्वाद अनुसार
ब्रेड- 4 स्लाइस
काली मिर्च पाउडर - जरूरत अनुसार
मक्खन - 4 छोटा चम्मच

बनाने की विधि

एक बर्तन में अंडे को तोड़कर डालें। इसके अंदर अब अपने हिसाब से नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें। अब फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन को गर्म करें। ब्रेड की स्लाइस लें और अंडे के मिश्रण में डिप कर लें। इसके बाद इसे पैन में रखकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।

ब्रेड को पलटे से पलट कर दूसरी तरफ भी सेंक लें।जब ये दोनों ओर से सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। मक्खन, चिली सॉस, टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोसें। इस पर आप पनीर भी ग्रेट कर सकते हैं। कई लोग इसके साथ जैम भी खाते हैं। आप चाहें तो इसके ऊपर सेमी बॉयल वेजिटेबल भी डाल सकते हैं।

Related News