आजतक आपने केवल तरबूज खाया होगा, लेकिन क्या इसकी चटनी खाई है। शायद आपको यह सुनकर अजीब लगे कि भला तरबूज की चटनी कौन खाता है? यह चटनी बेहद स्वादिष्ट होती है। गर्मियों के मौसम में तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है। इससे शरीर को पानी नहीं होती है। आजकल तो तरबूज से फेशियल भी किया जाता है। तरबूज से बनी इस चटनी को आपके बच्चे से लेकर बड़े तक सब पसंद करेंगे। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की तरबूज की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ओर बनाने की आसान विधि के बारे में -

* तरबूज की चटनी के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1/4 कप तरबूज

2. 2 बड़े चम्मच तेल

3. 2 हरी मिर्च

4. 1 लहसुन का गुच्छा

5. 1 बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट

6. 1/4 छोटा चम्मच राई

7. 1/4 छोटा चम्मच उड़द दाल

9. 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

10. 1 मुट्ठी करी पत्ता

11. 2 चुटकी नमक

* तरबूज की चटनी बनाने कि आसान विधि :

1. सबसे पहले 1 कप अनुसार फल और छिलके के बीच पाया जाने वाले सफेद भाग को काट लें

2. फिर एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें तरबूज, कसा हुआ नारियल हरी मिर्च, लहसुन और इमली का पेस्ट डालें

3. सभी चीजों को अच्छे से भून लें। जब सभी चीजें पक जाएं तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें।

4. अब चटनी के लिए तड़का तैयार करें। तेल गरम करके उसमें उड़द दाल, राई और करी पत्ता डालें।

5. जब यह चीजें चटकने लग जाए तब तरबूज की चटनी के ऊपर यह डालें। लीजिए तैयार है आपकी तरबूज चटनी।

Related News