घर में ऐसे खाद्य प्रदार्थ कम होते है जिन्हे काफी दिनों तक सेव करके रख सकते है। लेकिन कुछ ऐसी चीजे भी होती है जो कई दिनों की होने के बाद वो खराब हो जाती है तो उन्हे हमे न चाहते हुए भी फैंकना पड़ता है। अक्सर ऐसा होता है कि रात में बचा हुआ खाना सुबह तक खराब हो जाता है और हमें उसे फेंक देना पड़ता है, लेकिन फिर भी लोग खाना फ्रिज में रख देते हैं।

क्या आप जानते हैं कि बचे हुए खाने को प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में फ्रिज में रखना खतरनाक है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिनकी वजह से आप चीजों को लंबे समय तक बचा कर रख सकते है। कोल्ड ड्रिंक या जूस का स्वाद लंबे समय तक आपको अपने पास रखना है तो आयुर्वेद के अनुसार बताया गया है कि इन चीजों को हमेशा चांदी के बर्तन में रखकर फ्रीज में रख दे।

अक्सर लोग बाजार से खरीदे हुए घी को एक ही पैकेट में रख कर फ्रिज से आवश्यकतानुसार निकाल लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार लोहे के बर्तन में घी गर्म करके रखना सबसे अच्छा है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। जो लोग मांसाहारी प्रेमी हैं और अगले दिन अपना पसंदीदा मांस खाना चाहते हैं, उन्हें इसे स्टोर करने का तरीका बदलना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार अगर मांसाहारी भोजन को ज्यादा समय तक ताजा रखना है तो उसे हमेशा चांदी के बर्तन में रखकर फ्रिज में रखना चाहिए।

Related News