इंटरनेट डेस्क. सेब एक हेल्थी और स्वादिष्ट फल है जिसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई फायदा मिलता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी मिलती है। कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ सेब में फाइबर और विटामिन सी भी पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आपने देखा होगा कि बच्चे अक्सर दूध पीने और फल खाने में आनाकानी करते हैं ऐसे में आप बच्चों के लिए दूध और फल एक साथ खिलाने के लिए आप सेब की खीर तैयार कर सकती हैं। जिसका सेवन आपके बच्चे बड़े चाव से करेंगे और यह उनके लिए फायदेमंद भी होगी। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं सेब की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी के बारे में विस्तार -

* सेब की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. दूध- 1 लीटर

2. सेब - 2

3. बादाम- 10-12

4. काजू- 5-6

5. चीनी- 150 ग्राम

6. किशमिश- 10-15

7. छोटी इलाची- 3- 4

8. केसर

9. पिस्ता- 5-6

* सेब की खीर बनाने की आसान रेसिपी :

1. सेब की खीर बनाना बहुत आसान है इसके लिए सबसे पहले आपको 1 लीटर दूध को पकाना होता है।

2. दूध को पकाते वक्त आपको उसे बीच- बीच में चलाते भी रहना होगा। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।

3. इसके बाद आपको 2 सेब को छीलकर उसे कद्दूकस करना होगा।

4. इसके बाद अब गैस पर पैन चढ़ाए और उसमें थोड़ा घी डालकर कद्दूकस किये हुए सेब को उसके रंग बदलने तक भुने।

5. जब दूध खूब अच्छे से गाढ़ा हो जाये तो उसमे कद्दूकस किए सेब को डाल दें और उसे मिलाये | फिर उसमें 150 ग्राम चीनी डालकर उसे धीमी गैस करके पकाएं |

6. आपको बता दें कि अगर आप दूध में डायरेक्ट सेब डालेंगे तो दूध फट जायेगा क्योंकि दूध में एसिड होता है इसलिए आपको पहले सेब को भूनकर ही उसे दूध में डालना होगा। 5 से 7 मिनट में ही सेब बहुत भूनकर तैयार हो जाएगा।

7. इसके बाद फिर काजू, बादाम,पिस्ता और किशमिश को छोटे- छोटे पीस में कर के काट लें। फिर दूध और सेब के एक साथ पकने के बाद उसमें ये ड्राई फ्रूट डाल दें |

8. ड्राई फ्रूट्स को डालने के बाद आपको 5 मिनट तक खीर को पकाना होता है।

9. उसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए रख दें और फिर उसे किसी कटोरी में निकाल लें और उस खीर पर थोड़ा से ड्राई फ्रूट्स को गार्निश करें और खीर में हाल दें।

10. इसके बाद अंत में केसर को खीर के ऊपर सबसे अंत में डाल दें | इसके बाद आपकी सेब की स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाएगी है

Related News