इंटरनेट डेस्क। करेले का नाम लेते ही कई लोग अपना मुंह बनाने लगते है। कई लोगो को करेले की सब्जी पसंद नही होती है। क्योंकि करेला बहुत कड़वा होता है। अगर आपको भी करेले की सब्जी पसंद नही है तो आप करेले की चटनी बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि करेले की चटनी कैसे बनती है। तो आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की करेले की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और इसे बनाने की आसान रेसिपी । आइए जानते है -

* करेले की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :


1. 3 छोटे करेला

1. 2 चम्मच मूंगफली (पीसे हुए)

3. 1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

4. 2 चम्मच कैस्टर चीनी

5. 1 चम्मच तेल

6. 1 चम्मच तिल

7. 1/2 चम्मच चाट मसाला

8. 1 चम्मच जीरा

9. 1/4 चम्मच हींग

10. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

11. 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

12. स्वादानुसार नमक

13. 2 चम्मच नींबू का रस

* करेले की चटनी बनाने का आसान तरीका :

1. करेले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले करेला को अच्छे से धो लें। ताकि इसमें जमी धूल - मिट्टी हट जाए।

2. अब करेला को 2 भाग में काट लें। फिर इसके बीज निकाल लें। इसके बाद अब इससे कद्दूकस कर लें।

3. कम से कम 1 कप कद्दूकस किया हुआ करेला की जरूर हो।

4. अब एक बर्तन में करेला, नमक और पानी डालें। अब इसे अच्छे से निचोड़कर अलग रख दें।

5. इसके बाद गैस पर पैन को गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग और कद्दूकस किया हुआ करेला डालें।

6. इसे मध्यम आंच पर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें 2 चम्मच पीसी हुई मूंगफली, 1/2 कप नारियल, 1 चम्मच तिल, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक सॉटे करें।

7. फिर इसमें 2 चम्मच कैस्टर चीनी, 2 चम्मच नींबू का रस,1/2 चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।

8. इसके बाद अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद तैयार है आपकी करेले की चटनी। अब इसे किसी बड़े बर्तन में डाल ले। और खाने के साथ सर्व करें।

Related News