लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों बेसन से कई तरह की डिश बनाई जाती है जिसके कारण बेसन का लगभग सभी भारतीय घरों में उपयोग किया जाता है। हम आपको बता दे कि वर्तमान में लगभग सभी चीजों में मिलावट आने लगी है जिससे बेसन भी बचा हुआ नहीं है। दोस्तों बाजार में मिलावटी बेसन भी बेचा जाता है जिसमें कई तरह के केमिकल और कलर का उपयोग भी किया जाता है। मिलावटी बेसन का उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आज हम आपको बाजार में मिलने वाले बेसन की शुद्धता जांचने का एक देसी तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करके आप आसानी से असली और नकली बेसन की पहचान कर सकते हैं। दोस्तों बेसन की शुद्धता जांचने के लिए आप कटोरी में एक चम्मच बेसन डालकर ऊपर से नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें। दोस्तो अगर बेसन में बुलबुले उठने लगें तो बेसन में किसी न किसी चीज की मिलावट है।

Related News