सर्दियों में लड़कियां अक्सर अपने लुक्स को लेकर काफी कन्फ्यूज़ रहती है। जिसके चलते कई बार हालत यह हो जाती है कि पूरा लुक ही बिगड़ जाता है या फिर चलने तक में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसा आपके साथ नहीं हो और आप अपने कपड़ों में स्टाइलिश और आकर्षक भी लगे। इसलिए आप
प्रियंका चोपड़ा के फैशन स्टाइल से मदद ले सकते है......

प्रिंट ऑन प्रिंट ब्लेजर - प्रिंट कपड़ों के साथ प्लेन कपड़े ज्यादा अच्छे लगते है, ये हमारा मानना है। प्रियंका के इस लुक में आप देख सकते है कि वे इस में काफी स्टाइलिश नज़र आ रही है। प्रियंका इस लुक में वाइट पैंट, ब्लाउस और ब्लेजर में शानदार लग रही है। उनके इस लुक को आप भी कैरी कर सकते है।

ट्रेंच कोट विथ लॉन्ग बूट्स - बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों ज्यादातर लेयर्ड कोट्स में नजर आ रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ब्लू जींस विद लॉन्ग बूट्स और टैन कलर के हाई नैक स्वेटर वियर किया था। इसे उन्होंने लॉन्ग ट्रेंच कोट के साथ मैच किया था। उनके इस लुक को सर्दी के इस मौसम में आप भी कैरी कर सकते है।

ऑल ब्लैक लुक - प्रियंका की विदेश से आयी फोटो में वे ऑल ब्लैक लुक में नजर आयी। उन्होंने इन फोटोज में स्ट्रक्चर्ड ब्लैक टॉप के साथ फ्लेयर्ड ब्लैक पैंट्स को वियर किया था। इस लुक को अगर आप इस मौसम में कैरी करते है तो ये आपके स्टाइल स्टेटस में चार चाँद लगा देगा।

Related News