दोस्तों, आपको बता दें कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना तुलसी दल से करने से बड़ा शुभ फल मिलता है। इतना ही नहीं रोजाना तुलसी पूजा करने से घर में संपन्नता आती है।

हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से जातक को भगवान की समीपता प्राप्त होती है, इतना ही नहीं मृत्यु के समय तुलसीदल को मस्तक अथवा देह पर रखने से मनुष्य के लिए नरक के द्वार बंद हो जाते हैं।

तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना गया है। तुलसी की आराधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा लगाना शुभ कर्म माना गया है।

ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से पारिवारिक सदस्य बुरी नजरों से बचे रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पवित्र पौधे को लगाने से घर में धन आगमन की प्रबल संभावना होने लगती है।

गौरतलब है कि तुलसी के पौधे को उत्तर, उत्तर-पूर्वी दिशा तथा घर के सामने भी लगा सकते हैं। घर के सामने एक तुलसी चौरा जरूर होना चाहिए, जिससे गृहस्वामी और पारिवारिक सदस्य सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।

Related News