PC: amarujala

हम सभी घर में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार बहुत समय तक इस्तेमाल करने के बाद हमें ये पता नहीं होता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इस बारे में आप आसानी से पता लगा सकते हैं।


सिलेंडर में आखिर कितनी गैस बची है, ये जानने के लिए सबसे पहले आपको एक गीला कपड़ा लेना है। आपको इस गीले कपड़े से सिलेंडर को चारों ओर से लपेटना है। कुछ मिनटों के बाद गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटाएं।

PC: amarujala

आप देखेंगे कि इस गीले कपड़े से सिलेंडर का ज्यादातर भाग पानी से भीग जाएगा। कुछ देर बाद सिलेंडर का जितने हिस्से में गैस नहीं होगी उतना हिस्सा जल्दी सूख जाएगा।

PC: amarujala

वहीं जहाँ पर गैस है वहां का हिस्सा गीला रहेगा। इस हिस्से को सूखने में ज्यादा समय लगेगा। इस ट्रिक की मदद से आप गैस सिलेंडर में बची हुई गैस का पता लगा सकते हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest Sports News

Related News