बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी स्टार है जो ट्रेडिशनल यानी अपने देसी लुक में भी सुर्खियां बटोर लेती है। सिंपल और इनोसेंट लुक वाली श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के बीच अपना फेस्टिव लुक शेयर किया है इससे पहले भी श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार अपने ट्रेडिशनल लुक्स के जरिए अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे श्रद्धा कपूर के कुछ अट्रैक्टिव फेस्टिवल लुक जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते है विस्तार से -


* श्रद्धा कपूर अपने सिल्वर कलर के लहंगे में भी किसी रानी से कम नहीं लग रहे हैं। अपने एंब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगे के साथ श्रद्धा कपूर ने गले में नेकलेस और मैचिंग के टॉप स्केरी किए हुए हैं इस लुक को आप भी किसी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं।


* यदि आप भी किसी खास मौके पर कट स्लीव्स वाला ब्लाउज और साड़ी कैरी करना चाहती है तो आप श्रद्धा कपूर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती है जिसमें श्रद्धा कपूर ने रेड कलर की साड़ी कैरी की हुई है और बहुत खूबसूरत लग रही है हालांकि श्रद्धा कपूर ने यहां लंबी लेंथ वाला ब्लाउज कैरी किया हुआ है और श्रद्धा कपूर के माथे पर लगा हुआ टीका उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।


* श्रद्धा कपूर अपने इस लुक में फुल देसी अंदाज में नजर आ रही है श्रद्धा कपूर ने साड़ी पहनी हुई है और अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है और अपने गले में गोल्डन नेकलेस और लंबे झुमके उनके देसी लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने का काम कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के हाथ में कंगन वाले इस लुक को इस बार आप भी किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकती हैं।


* श्रद्धा कपूर ने अपने इस लुक में ग्रीन कलर के लहंगे को कैरी करके बहुत ही खूबसूरत लग रही है। अपनी क्यूट स्माइल के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा कपूर ने अपने इस लुक में न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है और अपने बालों को कर्ल भी किया हुआ है। इसके अलावा उनके इस लुक में उनका दुपट्टा लेने का स्टाइल भी बहुत अट्रैक्टिव लग रहा है जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Related News