इंटरनेट डेस्क. मौका चाहे कोई सा भी हो महिलाएं सजने सवरने में कभी भी पीछे नहीं रहती हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और सबसे अलग दिखाई दे सबकी नजरें उसी पर रहे। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के आउटफिट्स कैरी करती है श्रृंगार करती है उनकी इस खूबसूरती को बढ़ाने का एक हिस्सा उनके हाथों में लगी हुई मेहंदी भी होती है। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं या लड़कियां पार्लर में जाती है और अच्छे खासे पैसे खर्च करती है। लेकिन आप घर पर भी मेहंदी के अच्छे डिजाइन हाथों में लगा कर अपने हाथों की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं मेहंदी के कुछ खास डिजाइन जिनको लगाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं आइए जानते हैं इन मेहंदी के डिजाइंस के बारे में -

1. शेडेड मेहंदी डिजाइन :

आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शेडेड मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती है। सभी महिलाओं को मेहंदी की डिजाइन खूब पसंद आती है। ज्यादातर महिलाएं मेहंदी की डिजाइन को अपनाती है। मेहंदी की इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले बाहर की तरफ से आउटलाइन दिया जाता है फिर अंदर की साइड से शेडेड डाले जाते हैं।

2. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन :

लड़कियों को अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी का यह डिजाइन भी बहुत अच्छा माना जाता है मेहंदी का यह डिजाइन हमेशा ही ट्रेंड में बना रहता है किसी खास मौके पर हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप मेहंदी के इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगाना बहुत ही आसान होता है यह डिजाइन रचने के बाद आपके हाथों में उतनी ही सुंदर लगती है।

3. एरोबिक मेहंदी डिजाइन :

पिछले काफी समय से मेहंदी के इस डिजाइन को पसंद किया जाता आ रहा है यह मेहंदी उन महिलाओं के लिए मुख्य मानी जाती है जिनके पास मेहंदी लगाने का टाइम बहुत ही कम होता है उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है एरोबिक मेहंदी में बहुत सिंपल और सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं जिनको बनाने में समय बहुत कम लगता है।

4. मेहंदी की बेल की डिजाइन :

लड़कियां अक्सर अपने हाथों में बेल वाली डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती है मेहंदी की यह डिजाइन देखने में काफी सुंदर लगती है इसलिए लड़कियां ज्यादातर इस डिजाइन को अपने हाथों में लगाती है और यह लगाने में भी काफी आसान होती है। इस डिजाइन को लगाने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है।

Related News