आज इस आर्टिकल में हम आपको शर्ट को डिफरेंट तरीके से स्टाइल करना सिखाएंगे। शर्ट एक कूल और कंफर्टेबल लुक है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं शर्ट को केवल जींस के साथ ही पहनती हैं। जिनसे उनका लुक काफी बोरिंग लगता है। लेकिन आप शर्ट के साथ केवल जींस ही नहीं कई अन्य चीजें पहन सकती हैं। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की आप आप डे आउटटिंग से लेकर लंच डेट तक के लिए एक ही नहीं बल्कि कई तरीकों से शर्ट पहन सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं स्टाइलिंग टिप्स, तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें। आई जानते है विस्तार से -

* लूज पैंट में दिखेंगी गॉर्जियस

इसके लिए आप चाहें तो खुशी कपूर के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। उन्होनें बेज कलर के डिफरेंट शेड में पैंट और शर्ट पहनी है। डे आउटिंग के लिए ये लुक एकदम बेस्ट रहेगा। आप व्हाइट शर्ट के अलावा भी किसी भी कलर की शर्ट पहन सकती हैं। लेकिन शर्ट के साथ लूज पैंट पहनें। इसमें आपका लुक क्लासी नजर आएगा। साथ ही आप काफी कंफर्टेबल भी फील करेंगी।

* शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहनें :

शर्ट के साथ शॉर्ट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का शॉर्ट्स पहनना चाहती हैं। लेकिन अगर आप क्यूट लुक पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीटिंग स्टाइल शॉर्ट्स पहनना चाहिए। व्हाइट और ब्लैक का कॉम्बिनेशन अच्छा है। शर्ट को नॉट कर लें और स्लीव्स को फोल्ड कर लें। बीच लुक के लिए यह आउटफिट एकदम बेस्ट है।

* डिफरेंट लुक पाने के लिए लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहने :

आप कलरफुल स्कर्ट के साथ सिंपल व्हाइट शर्ट वियर कर सकती हैं। यह लुक लंच डेट के लिए परफेक्ट आउटफिट हैं। वहीं अगर आप एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो सोनम कपूर की तरह व्हाइट शर्ट के साथ लॉन्ग ब्लैक स्कर्ट पहनें। शर्ट और लॉन्ग स्कर्ट का कॉम्बिनेशन हमेशा से ट्रेंड में रहा है। इसलिए जब भी आपको कुछ समझ न आए तो शर्ट के साथ अपनी पसंदीदा स्कर्ट पहन सकती हैं।

* मॉम जींस के साथ करें पेयर :

अगर आप सिंपल के साथ-साथ कैजुअल लुक पाना चाहती हैं तो अपनी फेवरेट शर्ट को मॉम जींस के साथ पहनें। लुक में डिफरेंट टच ऐड करने के लिए आप शर्ट के ऊपर कॉर्सेट पहन सकती हैं। इससे आपके लुक एकदम बदल जाएगा। सिंपल शर्ट अट्रैक्टिव दिखने लगेगी।

Related News