आपने कई बार ट्रैक्टर देखा होगा। ट्रैक्टर का डिजाइन थोड़ा अलग होता है। इसमें आगे वाले टायर छोटे और पीछे के टायर बड़े होते हैं। तो क्या आपने सोचा कि आखिर इसका डिजाइन ऐसा क्यों होता है? इसी बारे में हम आपको बतांएगे।

क्यों बड़े होते हैं पीछे वाले पहिए
ट्रैक्टर का इस्तेमाल किसी भी अन्य गाडी की तुलना में अधिक कीचड़ या मिट्टी में किया जाता है। पहिए बड़े होने के वजह से ये आसानी से मिट्टी से निकल जाता है। ये कीचड़ में भी नहीं धंसता है।

आगे वाले पहिए छोटे क्यों?
वहीं आगे की तरफ ट्रैक्टर में छोटे पहिए होते हैं। ऐसा इसलिए कि अगर कहीं मोड़ हो तो ये आसानी से घूम जाए। ट्रैक्टर का इंजन आगे होता है और इसके वजन को बराबर रखने के लिए भी पीछे बड़े पहिए लगाना जरूरी है।

Related News