इंटरनेट डेस्क। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं फैशन और स्टाइल को बढ़ाने के लिए ज्यादा आगे रहती है महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हमेशा कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। महिलाओं के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत और परफेक्ट बनाने में लिपस्टिक का अहम रोल होता है। मौका चाहे कोई सा भी हो लिपस्टिक हमेशा स्टाइलिश लुक देने का काम करती है। अगर आप भी अपनी खूबसूरती को और बढ़ाना चाहती हैं तो आप अपने कलेक्शन में लिपस्टिक के यह शेड्स जरूर शामिल करें। आइए जानते है इन शेड्स के बारे में विस्तार से -

* ऑरेंज कलर :

महिलाओं के फेस पर ऑरेंज कलर के लिपस्टिक भी अच्छी सूट करती है। लेकिन इस कलर की लिपस्टिक का गर्मियों के दिनों में कम ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय इसमें ग्लॉसी और शिमरी का यूज ना करें। क्योंकि यह चेहरे पर फैल सकती है।

* पर्पल शेड लिपस्टिक :

किसी भी पार्टी या प्रोग्राम में खास लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए आप पर्पल कलर की लिपस्टिक इस्तेमाल कर सकती हैं इन दिनों लिपस्टिक का यह कलर काफी ट्रेन में चल रहा है। अगर आप लाइट शेड के आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो फिर इस कलर के शेड को जरूर ट्राई करें.

* कोरल शेड लिपस्टिक :

इन दिनों कोरल शेड लिपस्टिक भी काफी ट्रेंडिंग में है यह कलर उन महिलाओं के लिए एकदम बेस्ट है जो लाइट कलर के लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल ज्यादा करती है। आपको बता देते है की लिपस्टिक का यह कलर आपको सिंपल आउटफिट्स के साथ भी स्टाइलिश और कूल लुक देने का काम करेगी।

* पिंक कलर के लिपस्टिक :

सभी महिलाओं और लड़कियों की पसंद में पहली पसंद पिंक कलर के लिपस्टिक होती है। पिंक कलर में भी लिपस्टिक के कई शेड बाजार में उपलब्ध होते हैं। पिंक कलर की लिपस्टिक को हर उम्र की महिला इस्तेमाल कर सकती है। लिपस्टिक के स्कॉलर को आप कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी सभी में इस्तेमाल कर सकती है।

Related News