इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब, या मोबाइल के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत ही सेंसिटिव होने के कारण आंखों पर इन चीजों का बहुत ही प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी आंखों को बहुत ही सुरक्षित रख सकते हैं।

धूप में जाने से पहले आंखों पर सन ग्लासेज का उपयोग करना चाहिए। ऐसा न करने से कॉर्निया से जुड़ी समस्याओं या मोतियाबिंद की बीमारी का आपको सामना करना पड़ सकता है। वहीं दिन में पर्याप्त रूप से पानी जरूर ही पीना चाहिए।

पानी की कमी की वजह से आंखों में ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है। वहीं गंदें हाथों से आंखों को छूने या मलने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आप आंखों में इन्फेक्शन का खतरा कम कर सकते हैं।

PC: technologynetworks, freepik, wikipedia

PC:नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News