जब भी कोई दुबई जाता है तो उसे सभी सोना खरीद कर लाने के लिए कहते हैं या फिर जब कोई जानकार भी दुबई जाता है तो उसे सोना लाने के लिए कहते हैं। इसका कारण है कि दुबई में सोना भारत से सस्ता मिलता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुबई में सोने की क्या कीमत है और वहां से आप कितनी मात्रा में सोना ला सकते हैं।

दुबई से सोना लेना क्यों पसंद करते हैं लोग?

दुबई से सोना खरीदने के पीछे कई वजह है, जिस वजह से दुबई खरीदने के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है.

– दुबई में सोने के रेट काफी कम है। दुबई में 1 ग्राम सोने की रेट 216.00 AED है और 10 ग्राम की रेट 2160 AED है। इस हिसाब से दुबई में भारत के हिसाब से सोने की कीमत 44107 रुपये है। दुबई से खरीदा गया सोना करीब 44 हजार के भाव से मिलता है। भारत में अभी सोने की कीमत 49 हजार रुपये है। इस हिसाब से दुबई से सोना खरीदने पर परतु 10 ग्राम पर करीब 6 हजार रुपये का फायजा होता है। यह रेट 24 कैरेट के आधार पर बताई गई है।

– दुबई के सोने की शुद्धता ज्यादा मानी जाती है। बहुत से रिपोर्ट्स में भी ये दावा किया गया है कि दुबई का सोना अन्य देशों के मुकाबले काफी अच्छा होता है।

– दुबई से सोना खरीदने का कारण ये भी है कि वहां की डिजाइन ज्यादा अच्छी मानी जाती है। वहां, सोने पर काफी बारीक काम किया जाता है।

वहां से कितना सोना ला सकते हैं?
कस्टम ड्यूटी आपके सामान के साथ साथ आपके विदेश में रहने की अवधि पर भी निर्भर करता है। अगर कोई व्यक्ति कई साल से विदेश में रह रहा है और वो विदेश आता है तो उन्हें कुछ छूट दी जाती है। लेकिन इसके अलावा अगर आप 3-4 दिन के लिए विदेश गए थे उसके बाद देश वापस आ रहे हैं तो नियम अलग है। जो भारतीय करीब एक साल से विदेश में रह रहे हैं, अपने साथ 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। ये मात्रा महिलाओं के लिए हैं वहीं पुरुष 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं।

टूर पर गए पुरुष 50 हजार रुपये और महिलाएं 1 लाख रुपये तक का सोना अपने साथ ला सकती हैं। परिवार के सदस्यों के आधार पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस तरह से आप सोने की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

Related News