दुनिया बहुत बड़ी है। यहाँ पर अनोखे काम करने वालों की कोई कमी नहीं है। वहीं कुछ जगहें भी अपने आप में अनोखी है। इनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आज हम आपको एक ऐसे ही गाँव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके हर घर की छत पर आपको विमान दिखाई देगा।

हम बात कर रहे हैं भारत के ही पंजाब राज्य के जालंधर में स्थित गांव की। आपको देख कर हैरानी होगी कि लांबडा गाव की हर छत पर एयर इंडिया का हवाई जहाज खड़ा है | हम आपको बता दे की जो भी इन्हें देखता है पहली बार में तो चौंक ही जाता है | यह विमान असली नही है बल्कि जहाज के जैसे दिखने वाले कमरे हैं।

ऐसा करने का मकसद सिर्फ हवाई जहाज में रहने और उनमे उड़ने के सपने को साकार करने के लिए किया गया है।साथ ही इन जहाज जैसे कमरों पर एयर इंडिया भी लिखा गया है। ऐसा भी कहा जाता है की इस संबंध में एनआरआई के पास अधिकारियों के पास फ़ोन भी आते रहते हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार भी हो रहा है। हम आपको यह भी बता दे की अकेले जालंधर जिले में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में तो हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं।

ऐसे अजीब कामो की वजह से ही लोगों ने इसे जहाज वाले गांव का नाम दे दिया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इसी गाव के निवासी संतोष सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज आपको लगभग 2 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देने लगता है। और आजकल तो ये कई सारे लोगों के आकर्षण का केन्द्र भी बना हुआ है।

जिन आलीशान कोठियों और हवेलियों एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवार के लोगो से मिलने के लिए इकट्ठे होते हैं , उन कोठियो की कहतो पर भी आप इन हवाई जहाजो को आसानी से देख सकता है।

Related News