अंडा पौष्टिक आहार में शामिल होता है। अंडा तो सभी खाते हैं लेकिन आपको आज हम अंडा भुरजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 4 अंडे
- 1/4 कप दूध
- 2 कटे हुए प्याज़
- 1 टीस्पून घी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 कटा हुआ टमाटर
- नमक स्वादानुसार
- गार्निशिंग के लिए थोडा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)

बनाने की विधि

- बाउल में अंडे और दूध मिलाकर फेंटें।
- माइक्रोसेफ पैन में घी और प्याज़ डालकर माइक्रो हाई पर 3-4 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर माइक्रो हाई पर 2-3 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- फेंटे हुए अंडे मिलाएं और माइक्रो हाई पर 2-3 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।

Related News