लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अखरोट में कई पोषक तत्व भरे होते हैं जिस कारण अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद की मानें तो गर्भावस्था के दौरान अखरोट का सेवन करने से गर्भवती महिला को कई फायदे मिलते हैं, साथ ही उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। आज हम आपको गर्भावस्था में अखरोट का सेवन करने से होने वाले कमाल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिस कारण गर्भावस्था में अखरोट का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे का दिमागी विकास दोगुनी गति से होता है, साथ ही गर्भवती महिला को भी स्वस्थ और दुरुस्त बनाए रखता है।

Related News