देसी घी स्वाद और सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन के जैसे पोषक तत्व होते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है। आज हम आपको सुबह खाली पेट घी खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

देसी घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व- देसी घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के शामिल हैं। जिसके साथ ही कुछ अन्य पोषक तत्व भी हैं जो शरीर को काफी ताकत देते हैं।

पोषक तत्व क्या हैं-

विटामिन

कैल्शियम

फ़ास्फ़रोस

खनिज

पोटैशियम

खाली पेट देसी घी खाने के फायदे -

* देसी घी हड्डियों को मजबूत करता है।

* सुबह खाली पेट देसी घी खाने से त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं और चेहरे पर और भी निखार आता है। देसी घी रूखी त्वचा, त्वचा पर लालिमा और खुजली जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

* देसी घी बालों के लिए काफी अच्छा होता है। सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या नहीं होगी।

* प्रातः काल खाली पेट देसी घी का सेवन करने से गठिया से परेशान लोगों को राहत मिलती है। गठिया की शिकायत में हड्डियां कमजोर होती हैं, जो देसी घी आपको मजबूत बनाने में मदद करेगा।

Related News