हमारे सेहत के लिए बादाम बेहद गुणकारी होता है। बादाम रोज खाने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है यह तो सभी जानते है। लेकिन वहीं कुछ लोग कहते है कि बादाम को छील कर नहीं खाना चाहिए। इसे छिलके के साथ खाना चाहिए ताकि सारे पोषक तत्व शरीर में अब्जॉर्ब हो जाये, तो कुछ लोगों का कहना है कि बादाम का हमेशा छिलका उतारकर ही खाना चाहिए। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बादाम को कैसे खाना चाहिए।

बादाम में कई पोषक तत्व
बादाम में कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन, फाइबर, विटमिन ई, कई प्रकार के गुणकारी तत्व होते है। यह हमारे शरीर को अलग-अलग रूप में फायदा पहुंचाते है।
बादाम को छिलके के साथ नहीं खाना चाहिए। इसके छिलके में टैनिन नाम का एंजाइम होता है जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब होने में रुकावट लाता है। इसलिए बादाम को हमेशा उसका छिलका उतारने के बाद खाना चाहिए।


बादाम को भिंगोकर खाने से कई तरह के लाभ होते है। बादाम को रात में पानी में भिगाकर रख दें। इसके बाद सुबह इसका सेवन करें। जिसके बाद ये आप इसे अच्छी तरह चबा सकेंगे इससे शरीर में बादाम को पचाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
बादाम खाने के कई फायदे होते है। ये आपके दिमाग को मजबूती प्रदान करता है इसके साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन भी पाए जाते है।

Related News