इंटरनेट डेस्क। बॉलिवुड के अलावा अब हॉलिवुड में भी सफलता के झंडे गाड़ चुकीं प्रियंका चोपड़ा को फैशन और स्टाइल में टक्कर दे पाना आसान तो नहीं, लेकिन हमेशा अपनी ड्रेस के लिए तारीफें पानेवालीं प्रियंका इस बार ट्रोल होती रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न लुक हो प्रियंका का हर एक लुक बहुत ही यूनिक और डिफरेंट होता है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क में हुए ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड 2017 में पहुंची थीं। इस इवेंट को UNICEF ने ऑर्गनाइज करवाया था। इस फंक्‍शन में प्रियंका ने अपनी ड्रेस से सबका दिल जीत लिया। यहां प्रियंका Christian Siriano ब्रांड की व्हाइट कलर की गाउन पहनकर पहुंची थीं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेसिंग और फैशन के लिए बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं। इस बार भी प्रियंका ने अपनी ड्रेस से विदेश के इस इवेंट में तहलका मचा दिया। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत $4500 यानी 2,89,780 रुपए है।

प्रियंका की ये ड्रेस जितना खूबसूरत था उतना ही खूबसूरत उसका कीमत थी। इस ड्रेस की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। बॉलीवुड में अपने फैशन का जलवा दिखने के बाद अब धीरे-धीरे वो हॉलीवुड में भी मशहूर होती जा रही हैं। इससे पहले प्रियंका को व्हाइट ड्रेस में ही एमी अवॉर्ड में भी देखा गया था।

Related News