लौंग एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय किचन में जरूर पाया जाता है। इसके कई औषधीय महत्व हैं। लौंग का सेवन सर्दियों में करना और भी अच्छा होता है। दांतो के इलाज में भी लौंग फायदेमंद हैं। लौंग में फाइबर, मैंगनीज, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन के और विटामिन सी होते हैं।

अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो लौंग को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं कि लौंग का सेवन करने के क्या क्या फायदे होते हैं।


लौंग के स्वास्थ्य लाभ

1. लौंग में एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। येतनाव को कम करने और सूजन को भी कम करने में मदद करती है।

2. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इंफेक्शन और हानिकारक बैक्टीरिया से दूर रखता है।

3. मधुमेह रोगीयों को भी अपने आहार में लौंग शामिल करनी चाहिए। दरअसल लौंग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

4.लौंग दांतों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है।

5. यह पाचन संबंधी समस्याओं, उल्टी और अन्य मतली से लड़ने में भी सहायक है।

6. सर्दी जुकाम में भी लौंग रामबाण है।

Related News