लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करने, देर रात तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने के कारण कई लोगों की आंखों के नीचे गहरे काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जिसे डार्क सर्कल कहा जाता है। कई बार डार्क सर्कल के कारण लोगों को शर्मिंदगी से भी गुजरना पड़ जाता है। हम आपको बता दें कि डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग भी करते हैं, लेकिन खास फायदा नहीं मिलता है। आयुर्वेद में डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के कई देसी नुस्खे बताए गए हैं। आज हम आपको डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने का विटामिन ई और बादाम के तेल का एक अचूक उपाय बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना रात को सोते समय विटामिन ई में बादाम का तेल मिलाकर आंखों के नीचे दिखाई दे रहे काले धीरे धब्बो पर लगाये। रोजाना इस नुस्खे का उपयोग करने पर धीरे-धीरे डार्क सर्कल खत्म हो जाएंगे।

Related News