दुनियाभर से पति-पत्नी के बीच झगड़े और फिर उनके तलाक के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वे एक-दूसरे को कई तरह से मारने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन ईरान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये मामला ईरान की राजधानी तेहरान का है। यहां स्थित एस्लामशहर नामक स्थान पर यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

मिली रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ा ऐसा था कि दोनों आए दिन एक दूसरे को पीटते थे।दोनों की शादी काफी पहले हुई थी और उनकी एक 5 साल की बेटी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। पत्नी को यह पसंद नहीं था जबकि पति को अपनी पत्नी पसंद नहीं थी क्योंकि वह हर दिन उससे झगड़ा करती थी। वहीं पति भी उसे और उसकी बेटी को आए दिन मारपीट करता था। एक दिन अचानक दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और पति चाकू लेकर आ गया। तभी मारपीट के बीच पत्नी ने चाकू छीन लिया।

इसके बाद पत्नी ने गुस्से में पति के शव के टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने उसी की बिरयानी बनाई और खाने लगी। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो वे पत्नी के घर पहुंचे, जहां पति का आधा-अधूरा शव मिला। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को पूरी कहानी जस की तस बता दी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related News