मुंबइया वड़ा पाव दुनियाभर में मशहूर है। न सिर्फ मुंबई बल्कि देश के बाहर भी इसे लोग बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। हाल ही में, वड़ा पाव को लेकर एक चौंकाने वाला मामला आया है।

दुबई में भारतीय व्यंजन परोसने के लिए मशहूर दुबई के करामा स्थित ओ'पाओ रेस्तरां ने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव पेश किया है, जो केवल एईडी100 (लगभग 2,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर डाइन-इन के लिए उपलब्ध होगा।


ट्विटर यूजर मसरत दाऊद ने इस वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया, "#Gold_Vada_Paav वड़ा पाव को वीडियो में नाइट्रोजन बेस के साथ जलाए गए लकड़ी के बक्से में परोसा जाता है। पैक में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी भी था।

वड़ा पाव को ट्रफल बटर और चीज़ से बनाया गया है। इतना ही नहीं, मुंह में पानी लाने वाले वड़ा को 22K सोने के वर्क से ढका गया है, जिसकी वजह से वड़ा की कीमत इतनी ज्यादा है।

ब्रेड को होममेड मिंट मेयोनेज़ डिप के साथ कोट किया गया है। आलू की पकौड़ी को फ्रेंच-आयातित 22-कैरेट सुनहरे पत्तों से लपेटा जाता है। मशरत दाउद ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसे 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा।

Related News