त्रेता युग में भगवान राम ने केवल एक विवाह करके सामाजिक मर्यादा का पालन किया था। हांलाकि खुद उनके पिता दशरथ ने तीन शादियां की थी। ऐसे में भगवान श्रीराम ने समाज को यह संदेश देने का काम किया कि किसी भी पुरूष को केवल एक ही शादी करनी चाहिए। इसके बाद धीरे—धीरे लोगों ने श्रीराम के उस मर्यादित आचरण का पालन करना शुरू कर दिया। बात द्वापर युग की है, जब एक महिला का एक पति नहीं, बल्कि पांच-पांच पति थी। जी हां, हम द्रौपदी की बात कर रहे हैं। पांच पुरूषों की पत्नी होने के बावजूद भी महारानी द्रौपदी को हिंदू धर्मग्रंथों में सती का दर्जा प्राप्त है।

लेकिन यह जनाब यह कलियुग है। पढ़े-लिखे लोग इसे आधुनिक युग कहते हैं। इस युग में किसी महिला का एक समय पर एक से अधिक शादियां करना समाज में मान्य नहीं बल्कि गैर कानूनी है। त्रेता, द्वापर तो दूर आज हम इस स्टोरी में आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक ही परिवार के 5 भाईयों से विवाह रचाया है। जी हां, लोग इस महिला को कलियुग की द्रौपदी कहते हैं। आइए जानें, क्या है सच? दोस्तों, मैं आपसे विदेश नहीं, भारत की ही बात कर रहा हूं, उत्तरांचल की राजधानी देहरादून के नजदीक एक गांव में 21 वर्षीय महिला रज्जो ने एक ही परिवार के 5 भाईयों से शादी की है।

रज्जों के ससुराल वालों का कहना है कि यह परंपरा उनके परिवार में बहुत पहले से ही चली आ रही है। द्रौपदी की तरह पांच पतियों वाली महिला का रिवाज आपको काफी अजीब लग सकता है लेकिन हिमालय और तिब्बत में रहने वाली महिलाएं इस रिवाज से परिचित हैं। यहां एक महिला को एक ही परिवार के सभी भाईयों से शादी करनी होती है। किसी एक महिला द्वारा एक परिवार के सभी भाईयों से शादी करने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। दरअसल इन क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। इसलिए एक महिला परिवार के सभी पुरुषों से शादी करती है। जाहिर इन क्षेत्रों में परिवार के सभी बेटों की शादी एक ही बार में हो जाती है और वे शादी के अतिरिक्त खर्चे से बच जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि रज्जो एक बच्चे की मां भी है। यह बात किसी को नहीं पता है कि उस बच्चे का असली बाप कौन है। आज की तारीख में रज्जों अपने 5 पतियों के साथ बहुत खुश है। वह अपने सभी पतियों के साथ बराबर-बराबर समय बिताती है। पांचों भाई रज्जो को लेकर आपस में कभी ईर्ष्या नहीं करते हैं, सभी भाई रज्जो को काफी प्यार करते हैं। रज्जो अपनी इस शादी को लेकर बहुत खुश है। वह कहती है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे पांच पतियों का प्यार मिला। उसका कहना है कि उसके पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर यह परंपरा बनाई होगी, इसका हमें पालन करना चाहिए।

Related News